भाजपा के आरोप पत्र में दिख रही राजनीतिक हताशा : विनोद

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के आरोप पत्र में दिख रही राजनीतिक हताशा : विनोद


रांची, 29 नवंबर (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने प्रदेश भाजपा की ओर से शनिवार को जारी किए गए आरोप पत्र को खारिज करते हुए कहा है कि झारखंड की जनता आरोपों पर नहीं, हेमंत सरकार के कार्यों पर भरोसा करती है।

झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा का आरोप पत्र में राजनीतिक हताशा दिख रही है। 19 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा गरीब, आदिवासी और युवाओं के लिए ठोस कार्य नहीं कर सकी और अब विकास को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

पांडेय ने कहा कि भाजपा का आरोप पत्र झूठ और अतिशयोक्ति से भरा हुआ है। इसके विपरीत हेमंत सरकार ने सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

राज्य कर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा, डीए वृद्धि और पेंशनभोगियों को राहत जैसे फैसले भाजपा शासन में कभी नहीं लिए गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा रोजगार और बहाली पर भ्रम फैला रही है, जबकि हेमंत सरकार ने 8791 नियुक्ति पत्र देकर युवाओं को अवसर प्रदान किया है। पांडेय ने कहा कि भाजपा आदिवासियों के नाम पर राजनीति कर रही है, जबकि विस्थापन, खनन लूट और पुलिसिया दमन का इतिहास उसके शासन में सबसे ज्यादा रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story