मंत्री हफीजुल के संविधान विरोधी बयान के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल गुरुवार को

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री हफीजुल के संविधान विरोधी बयान के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल गुरुवार को


मंत्री हफीजुल के संविधान विरोधी बयान के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल गुरुवार को


रांची, 16 अप्रैल (हि.स.)। मंत्री हफीजुल हसन के संविधान विरोधी बयान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मोर्चा खोल दिया है। 17 अप्रैल को रांची महानगर जिला की ओर से आयोजित “आक्रोश प्रदर्शन” में प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक और हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे भारी तादाद में जिला स्कूल मैदान पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं। पार्टी ने हेमंत सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए यह प्रदर्शन आयोजित किया है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ने एक विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि संविधान से पहले शरीयत को महत्व दिया जाना चाहिए। इस बयान के बाद से ही भाजपा और अन्य विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story