श्याम मंदिर के भंडारे में सैकडों भक्‍तों ने पाया प्रसाद

WhatsApp Channel Join Now
श्याम मंदिर के भंडारे में सैकडों भक्‍तों ने पाया प्रसाद


रांची, 29 नवंबर (हि.स.)। हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 179 वें श्याम भंडारे में सैकडों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से भक्तों की भीड़ रही, जहां भजन–कीर्तन की स्वर लहरियों के बीच भक्तों ने बाबा श्याम से आशीर्वाद की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक लड़ियां, पूर्व महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, वरिष्ठ सदस्य श्याम सुंदर शर्मा, छोटेलाल महतो और पार्वती महतो की ओर से संयुक्त भजन प्रस्तुति से हुई।

मंदिर में खाटूनरेश, बजरंगबली, शिव परिवार, लड्डू गोपाल, शालिग्राम और गरुड़ जी का भोग अर्पित किया गया। पूर्व अध्यक्ष सुरेश सरावगी के निर्देश पर शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए भंडारे की तैयारी की गई थी।

इस अवसर पर महामंत्री गौरव अग्रवाल ने यजमान परिवार को दुपट्टा देकर सम्मानित किया।

मौके पर श्‍याम मंडल के श्रवण ढानढनिया, मनोज खेतान, विष्णु चौधरी, प्रवीण सिंघानिया, अनुज मोदी, कमलेश सावा, वेद भूषण जैन सहित अन्य का योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story