महापौर ने लोकार्पण के साथ किया 29 फूड कोर्ट जनता को समर्पित

WhatsApp Channel Join Now
महापौर ने लोकार्पण के साथ किया 29 फूड कोर्ट जनता को समर्पित


-लाभार्थियों को प्रमाणपत्र के साथ सौंपी फूडकोर्ट की चाबी, किया सुविधाएं बढ़ाने का वादा

अयोध्या, 24 फ़रवरी (हि.स.)। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सिविल लाइन में निर्मित 29 फूड कोर्ट का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाणपत्र के साथ चाबी सौंपी। यहां विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड आइसक्रीम आदि की बिक्री की जाएगी।

उन्होंने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ नारियल फोड़ कर फूड कोर्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने भ्रमण कर लाभार्थियों से बात की और अधिकारियों को इस बाजार को विकसित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। महापौर ने सफाई के लिए डस्टबिन का वितरण करने प्रकाश के लिए विशेष प्रबंध करने की आवश्यकता जताई।

इस मौके पर पार्षद चंदन सिंह, विशाल पाल, अखिलेश पांडे, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, पार्षद प्रतिनिधि अमित गुप्त एवं अजय पांडेय, अपर नगर डॉ. नागेंद्र नाथ, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मानिकचंद, स्थानीय नागरिकों में विपनेश पांडेय, संत विपिन तिवारी, श्रीनिवास शास्त्री आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story