रामगढ़ के गोला में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
रामगढ़ के गोला में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार


रामगढ़, 24 अप्रैल (हि.स.)। रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के मगनपुर गांव में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपित युवक को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवक को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में इलाज करवाया।

बताया गया कि मगनपुर गांव निवासी एक विशेष समुदाय की पांच वर्षीय बच्ची घर के बगल में खेल रही थी। उसके पिता का अपना टेंट हॉउस है। वहां काम करने वाला युवक बच्ची को बहाने से टेंट हॉउस के अंदर बुलाया और बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच बच्ची की मां की नजर पड़ गई। इसकी जानकारी बच्ची की मां ने परिजनों को दी। इस संबंध में गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story