बस एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण सिंह को अपराधियों ने मारी गोली

WhatsApp Channel Join Now
 बस एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण सिंह को अपराधियों ने मारी गोली


दुमका, 24 फ़रवरी (हि.स.)। मॉर्निंग वाक पर निकले बस एसोसिएशन के अध्यक्ष और एक स्थानीय समाचार पत्र के एजेंट अरुण सिंह को डीआईजी कार्यालय के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी । अपराधियों ने पीछे से गोली मारी। गोली उनके पीठ में लगी है। घटना के बाद गंभीर अवस्था में उन्हें फूलो झानों मेडिकल अस्पताल, दुमका इलाज को भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि अरुण सिंह पर यह तीसरा जानलेवा हमला है। इससे पहले दो बार उन्हें गोली लग चुकी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर संबंधित अधिकारियों को कई दिशा- निर्देश दिये। पुलिस अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज काे खंगाला जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story