झारखंड इस्पात में झुलसे एक और मजदूर की मौत, कुल संख्या हुई चार

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड इस्पात में झुलसे एक और मजदूर की मौत, कुल संख्या हुई चार


रामगढ़, 12 अप्रैल (हि.स.)। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला गांव स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में फर्निश फटने से घायल हुए एक और मजदूर की मौत रविवार को हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या चार हो गई है। गंभीर रूप से घायल मजदूर अरगड्डा, कब्रिस्तान मोहल्ला निवासी राजू झा ने रांची के देव कमल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह आठ दिनों तक जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझता रहा। अंत में राजू झा जिंदगी की जंग हार गया। इससे पहले बृजलाल बेदिया, अशोक बेदिया और अखिल राय का निधन इलाज के दौरान ही हो गया था।

विदित हो कि 5 अप्रैल को झारखंड इस्पात प्लांट में फर्निश फटने की घटना हुई थी। इस घटना में कुल 9 मजदूर घायल हुए थे। अभी भी पांच मजदूरों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story