पर्यावरण संरक्षण के लिए आनंद मार्ग ने बांटे 800 फलदार पौधे और बीज बॉल

WhatsApp Channel Join Now
पर्यावरण संरक्षण के लिए आनंद मार्ग ने बांटे 800 फलदार पौधे और बीज बॉल


पर्यावरण संरक्षण के लिए आनंद मार्ग ने बांटे 800 फलदार पौधे और बीज बॉल


जमशेदपुर, 05 जून(हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस पर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल तथा प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (पीसीएपी) की ओर से 30 मई से 5 जून तक पर्यावरण सप्ताह अभियान चलाया गया। इस दौरान गदरा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 800 फलदार पौधों तथा बीज बॉल का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को बीज बॉल बनाने की विधि भी सिखाई गई। शिव शक्ति परिवार, सबूत कल्याण संघ, प्रतीक संघर्ष समेत कई संस्थाओं को भी पौधरोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराए गए।

संस्था के सुनील आनंद ने शुक्रवार को कहा कि पर्यावरण संकट का मुख्य कारण मानव का स्वार्थ और प्रकृति के प्रति संवेदनहीनता है। केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि मनुष्य के विचारों और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव भी जरूरी है। उन्होंने नव्य मानवतावाद की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि पेड़-पौधे और जीव-जंतु भी पृथ्वी परिवार के सदस्य हैं और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी मनुष्य की है।

संस्था के अनुसार पिछले 15 वर्षों में डेढ़ लाख से अधिक पौधों का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है। 'एक पेड़ कई जिंदगी' अभियान के तहत हर महीने लगभग दो हजार पौधे वितरित किए जाते हैं,ताकि पर्यावरण संतुलन और हरित आवरण को बढ़ावा मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक

Share this story