रजरप्पा के दुकानदारों के प्रति संवेदनशील रहे प्रशासन : जयराम

WhatsApp Channel Join Now
रजरप्पा के दुकानदारों के प्रति संवेदनशील रहे प्रशासन : जयराम


रामगढ़, 05 अप्रैल (हि.स.)। विधायक जयराम महतो ने मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा क्षेत्र में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के तहत दुकानदारों को दिए गए अतिक्रमण नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए रामगढ़ प्रशासन से संवेदनशीलता बरतने की अपील की है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने बताया कि अंचल अधिकारी चितरपुर ने अतिक्रमण वाद संख्या 01/26 के तहत दुकानदारों को नोटिस जारी कर 8 अप्रैल 2026 को अंचल कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। यह भूमि बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम 1956 के अंतर्गत सार्वजनिक भूमि बताई गई है। प्रभावित दुकानदारों ने अपनी समस्या टाइगर जयराम महतो के समक्ष रखी, जिसके बाद उन्होंने रामगढ़ डीसी से फोन पर बातचीत कर कहा कि कोर्ट के आदेशों का सम्मान आवश्यक है, लेकिन वर्षों से बसे दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि उनके आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story