ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत


दुमका, 4 नवंबर (हि.स.)। जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गोपीकांदर-पाकुड़िया मार्ग के दलदली गांव के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि अन्‍य दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर भागने में सफल रहा। दुर्घटना में बाईक चालक जोना टुडू (28) की मौके पर मौत हो गई है। वहीं बाइक पर सवार दो युवकों रूपन कुंवर और मार्कुस हांसदा को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। मृतक जोना टुडू और मार्कुस हांसदा गोपीकांदर थाना क्षेत्र के चंद्रमाली गांव का रहने वाला है।

रूपन कुंवर खेड़ीबाड़ी गांव का रहने वाला है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने जोना टुडू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका रेफर कर दिया गया। घायल रूपन कुंवर ने बताया कि तीनों बाइक पर सवार होकर सुरजुडीह फुटबॉल प्रतियोगिता में मैच खेलने गया था। वहां से आने के दौरान दुर्घटना का वह शिकार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद गिट्टी लदे ट्रेलर भाग रहा था जिसे जब्‍त कर लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781691 Articles

Share this story