सैनिक बाजार में नौ लाख वर्गमीटर में बनेगा मॉल, छह मल्टीप्लेक्स

WhatsApp Channel Join Now
सैनिक बाजार में नौ लाख वर्गमीटर में बनेगा मॉल, छह मल्टीप्लेक्स


सैनिक बाजार में नौ लाख वर्गमीटर में बनेगा मॉल, छह मल्टीप्लेक्स


रांची, 25 सितंबर (हि.स.)। राज्य सरकार रांची के मेन रोड स्थित सैनिक बाजार में नया भव्य मॉल बनाएगी। नगर विकास और आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के निर्देश पर गुरूवार को नगर विकास विभाग के कार्यालय में परामर्शी मास एंड वायड ने मॉल की डिजाइन की प्रस्तुती दी।

मामूली संशोधनों के साथ प्रधान सचिव सुनील कुमार ने फाइनल डिजायन जल्द बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। यह मार्केटिंग काम्प्लेक्स पीपीपी मोड पर बनेगा। मॉल के निर्माण पर राज्य सरकार की कोई राशि नहीं खर्च होगी।

मौके पर प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि संबंधित स्थान पर पूर्व से चल रहा कोई व्यवसायी विस्थापित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मॉल बनाकर सबसे पहले सभी योग्य दुकानदारों को वहां स्थानांतरित किया जाये। प्रधान सचिव ने कहा कि विकासशील शहरों के नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रख कर मॉल सह आफिस मार्केटिंग कांपलेक्स बनाया जाये।

11 मंजिला होगा ट्वीन टावर

वहीं परामर्शी मास एवं वायड के प्रमुख प्रणव कुमार ने प्रधान सचिव के समक्ष डिजायन दिखाते हुये बताया कि आगे के भवन और पीछे दो भवन बनाये जायेंगे। इसका मुख्य आकर्षण ट्वीन टावर रहेगा जो 11 मंजिला होगा। उन्होंने बताया कि यहां कुल 9 लाख वर्ग फीट में काम्प्लेक्स बनेगा, जिसमें मार्केटिंग सह आफिस का बिल्डअप एरिया छह लाख वर्ग फीट होगा। इसमें तीन लाख वर्ग फीट का दो बेसमेंट बनेगा, जहां 700 से अधिक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। निचले तल यानी लोअर ग्राउंड फ्लोर पर शापिंग मॉल और मार्केटिंग कांपलेक्स बनेगा। यह अगले भवन का हिस्सा होगा।

इसके अलावा अगले हिस्से में ही जी प्लस फाइव मंजिला भवन बनेगा। इस पांच मंजिले भवन में ही ग्राउंड फ्लोर पर शापिंग पोडियम (क्योस्क और छोटे खुले दुकान) बनाये जायेंगे। यही अगले हिस्सा का भवन जी प्लस फाइव होगा। इसमें लगभग छह मल्टीप्लेक्स, गेमिंग जोन, फूड कोर्ट और शोरूम रहेगा। मॉल के पिछले हिस्से में मिश्रित उपयोगिता वाला ट्वीन टॉवर बनेगा। जिसमें खुदरा व्यावसाय के साथ मनोरंजन और वर्कशॉप सह कार्यशाला भी बनाया जायेगा जो शहरी नागरिकों की जरूरतों को पूरा करेगा।

इस मौके पर जुडको के पीडीटी विनय कुमार राय और पीडीएफ सह एडमिन अमित कुमार चक्रवर्ती भी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766332 Articles

Share this story