जेएमएलटीए के रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रह

WhatsApp Channel Join Now
जेएमएलटीए के रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रह


रामगढ़, 07 अप्रैल (हि.स.)। वर्ल्ड हेल्थ डे पर झारखंड मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन रामगढ़ जिला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को शहर सुभाष चौक स्थित गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 52 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार एवं गुरु सिंह सभा के प्रधान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

गुरुद्वारा परिसर में आयोजित इस शिविर में युवाओं, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। सुबह से ही रक्तदाताओं की कतार लगी रही। शिविर में रक्त संग्रहण की व्यवस्था सदर अस्पताल के ब्लड बैंक द्वारा की गई। टीम का नेतृत्व डॉ निषात अहमद ने किया। उनके साथ उपेंद्र सहित अन्य लैब टेक्नोलॉजिस्ट ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर जेएमएलटीए के अध्यक्ष रामनिरेख दुबे, सचिव टिकेश्वर प्रसाद कुशवाहा, उपाध्यक्ष अजीत कुमार मंडल व विवेक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रवि शेखर सिंह, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री मुकेश कुमार सिंह सहित अमरजीत भारती सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story