सीसीएल के स्वास्थ्य शिविर में सैकडों लोगों ने कराया नेत्र जांच
रांची, 28 नवंबर (हि.स.)। सीसीएल जन-आरोग्य केंद्र, गांधीनगर की ओर से नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शुक्रवार को रांची स्थित सृजन वैली स्कूल, अम्बाटोली परिसर में किया गया।
यह आयाेजन सीसीएल निलेंदु कुमार सिंह के मार्गदर्शन और निदेशक (मानव संसाधन) सीसीएल हर्ष नाथ मिश्र के निर्देश में संपन्न हुआ। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 254 स्थानीय लोगों की निशुल्कथ आंखों की जांच की।
शिविर में मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, जीवन-शैली संबंधी सुझाव और निवारक स्वास्थ्य उपायों की जानकारी दी गई। इस दाैरान विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) की नि:शुल्क जांच और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही जांच के बाद सभी लाभार्थियों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नि:शुल्क दवा का वितरण भी किया गया।
शिविर में सीएसआर विभाग, सीसीएल के महाप्रबंधक एसएस लाल, सीएमओ सह सीएसआर इंचार्ज डॉ प्रीति तिग्गा, डॉ शशिकान्त, डॉ दीपाली, मुन्ना कुमार सिंह, कई पारा-मेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मियों सहित अन्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

