मजदूरों का हक छीनने वाले पूंजीपतियों के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा: मंत्री

इंटक का महाधिवेशन संपन्न
लाेहरदगा, 8 मई (हि.स.)। राज्यकीय कृत मध्य विद्यालय किस्को मैदान में छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के महाधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें अतिथि के रूप में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी,यूनियन महासचिव धीरज प्रसाद साहू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, लोहरदगा विद्यायक रामेश्वर उरांव, खिजरी विधायक राजेश कच्छप,मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, कोलेबिरा विधयाक नमन विक्सल कोंगड़ी,कोंग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। माैके पर यूनियन के महासचिव धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि किसान कारीगर और मजदूरों का समाज के विकास में अहम योगदान होता है,जिसके सम्मान में आज कार्यक्रम आयोजन किया गया है। उन्होंने रामधारी सिंह दिनकर के कविता के साथ स्वागत संबोधन का समापन किया।
कार्यक्रम में इंटक के आय व्यय का जानकारी मजदूरों को दी गई। इसमे विभिन्न कार्यों और गतिविधियों में खर्च का हिसाब बताया गया। बताया गया कि इंटक की ओर से वार्षिक खर्च 10 लाख43 हजार और शाेष राशि 62 हजार रुपये हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकार के लिए सरकार लड़ रही है, झारखंड आदिवासी और मजदूरों का हैं, उन्होंने पूंजीपतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि मजदूरों का हक छीनने वाले पूंजीपतियों के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा।
गरीब,मजदूर,शोषित का विकास कोंग्रेस पार्टी करेगी। इंटक मजदूरों के आवाज, बनकर उभरेगी, धीरज प्रसाद साहू के रूप में इंटक को योद्धा मिला है। उन्होंने धीरज प्रसाद साहू को इंटक का अध्यक्ष बनाने का अपील की। साथ ही स्वास्थ्य व आपूर्ति विभाग के सुविधाओं का लाभ लोगो को देने की बात कही।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारतीय सेना की ओर से आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई का कांग्रेस पुरजोर समर्थन करती है। पाकिस्तान के विरुद्ध सैन्य करवाई होने तक पार्टी की ओर से कार्यक्रम नहीं करने के आदेश के बावजूद मजदूरों के हित के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस पार्टी मजदूरों के हित मे हमेशा खड़ा रहती है।
मजदूरों के दम पर ही पूंजीपति राज कर रहे हैं। मजदूरों के साथ शोषण बर्दास्त नही की जाएगी। हमारी पार्टी की ओर से मजदूरों के हित में जो कार्य किया जायेगा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि शिव प्रसाद साहू ने 1959 में यूनियन की स्थापना की थी जिसे धीरज प्रसाद साहू आगे बढ़ा रहे हैं। मजदूर कड़ी मेहनत करते हैं, कांग्रेस पार्टी सदैव ही मजदूरों के लिए कार्य करती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर