फुटबॉल टूर्नामेंट का सांसद ने किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
फुटबॉल टूर्नामेंट का सांसद ने किया उद्घाटन


चतरा, 29 सितंबर (हि.स.)। पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय स्थित उमाकांत पाठक खेल मैदान में मंगलवार को अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज हुआ। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर एवं किक मारकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पुलिस पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

मौके पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजनों से छिपी प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलता है। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने के साथ ही आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की।

उद्घाटन समारोह में सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास के जिला प्रतिनिधि विजय दांगी, समाजसेवी उदय वर्मा, थाना प्रभारी राकेश कुमार, जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, मुखिया महेश दांगी, राधिका देवी, कुमारी संगीता सिंहा, मेघन दांगी, पंसस अनिल दांगी, मीना देवी, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, पूर्व जिप सदस्य सुनीता देवी, कुसुमलता कुशवाहा, कृष्णा दांगी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उद्घाटन मैच इचाक हजारीबाग और मुढ़ेसा टाइगर्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। पहले हाफ तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। अंतिम समय तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में मुढ़ेसा टाइगर्स ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Share this story