श्रीनगर के खानयार में मोटरसाइकिल सवार की मौत

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 03 सितंबर (हि.स.)।

श्रीनगर के खानयार इलाके में सिराज़ चौक पर एक मोटरसाइकिल सवार ने अपनी बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और पास की एक दुकान से जा टकराया जिससे उसकी मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति बजाज पल्सर (रजिस्ट्रेशन नंबर जेके13एफ-2915) चला रहा था तभी उसने मोटरसाइकिल पर से नियंत्रण खो दिया और पास की एक दुकान से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में वह व्यक्ति घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान पुलवामा के संगरवानी निवासी अल्ताफ़ हुसैन डैडेड (28) के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story