शिक्षा विभाग द्वारा मानसिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Apr 9, 2026, 18:16 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 09 अप्रैल (हि.स.)।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से मानसिक जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति तथा शैक्षणिक एवं करियर मार्गदर्शन को लेकर एक संभाग स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की गई । कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी, जम्मू, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रिहाड़ी का दौरा किया और छात्रों के साथ संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर निदेशक शिक्षा नसीम जावेद चौधरी और संयुक्त निदेशक गुरदेव सिंह भी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

