मिशन युवा के तहत नगरी परोल में उद्यमिता जागरूकता मेला आयोजित, युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

WhatsApp Channel Join Now
मिशन युवा के तहत नगरी परोल में उद्यमिता जागरूकता मेला आयोजित, युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित


कठुआ, 21 फरवरी (हि.स.)। युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र कठुआ द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से नगरी परोल में मिशन युवा के तहत एक दिवसीय पोटेंशियल एंटरप्रेन्योरशिप-कम-अवेयरनेस मेला आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक रोजगार पियूषा खजूरिया ने मिशन युवा की उद्देश्यों, पात्रता और उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कठुआ सुरेंद्र मोहन शर्मा ने युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि मिशन युवा युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मेले में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं, पंजीकरण प्रक्रिया, वित्तीय सहायता और अन्य लाभों की जानकारी दी। साथ ही सफल उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा कर युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story