भूजल संरक्षण के लिए वैज्ञानिक प्रबंधन जरूरी-डीसी राजेश शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
भूजल संरक्षण के लिए वैज्ञानिक प्रबंधन जरूरी-डीसी राजेश शर्मा


कठुआ, 25 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय भूजल बोर्ड और जिला प्रशासन कठुआ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को डीसी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक्विफर मैपिंग एवं भूजल प्रबंधन योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने की।

डीसी ने कहा कि पेयजल, कृषि और अन्य जरूरतों के लिए भूजल महत्वपूर्ण संसाधन है। इसके दीर्घकालिक संरक्षण के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाने, भूजल के उचित उपयोग और रिचार्ज पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यशाला में सीजीडब्ल्यूबी के विशेषज्ञों ने नेशनल एक्विफर मैपिंग एंड मैनेजमेंट अध्ययन के निष्कर्ष, कठुआ जिले में भूजल की उपलब्धता, क्षेत्रीय भूगर्भीय स्थिति और भूजल प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने अम्लीय भूजल के उपचार के लिए कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड न्यूट्रलाइजेशन और लाइमस्टोन डोजिंग जैसी तकनीकों पर भी चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भूजल संरक्षण, रिचार्ज, गुणवत्ता सुधार तथा आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श किया।

कार्यशाला में एडीडीसी सुरेंद्र मोहन शर्मा, सीपीओ रंजीत ठाकुर, केवीके कठुआ के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. विशाल महाजन सहित सीजीडब्ल्यूबी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story