बिश्नाह रिंग रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Nov 29, 2026, 12:22 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 29 नवंबर (हि.स.)।
बीती देर शाम बिश्नाह रिंग रोड पर महमूदपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार वाहन का चालक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान सिंबल कैंप के वार्ड नंबर 2 निवासी गुरदेव सिंह पुत्र दलीप सिंह के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

