जीडीसी महानपुर में स्वतंत्रता पखवाड़ा शुरू, स्वच्छता अभियान से हुई शुरुआत

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी महानपुर में स्वतंत्रता पखवाड़ा शुरू, स्वच्छता अभियान से हुई शुरुआत


महानपुर, 03 अगस्त (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर में स्वतंत्रता दिवस पखवाड़ा (3 से 15 अगस्त) कार्यक्रमों की शुरुआत स्वच्छ भारत अभियान के तहत कैंपस सफाई अभियान से की गई।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सपना देवी ने प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संगीता सूदन के मार्गदर्शन में किया। इस दौरान शिक्षकों, गैर-शिक्षण स्टाफ और विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर व आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति व स्वच्छता से जुड़े नारे भी लगाए। कार्यक्रम में प्रो. रुपाली, प्रो. बिंती शर्मा, अनु, शिबू सहित अन्य स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और स्वतंत्रता पखवाड़े के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की शपथ ली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story