जीडीसी कठुआ में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी कठुआ में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित


कठुआ, 06 अगस्त (हि.स.)। 80वें राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ में एक अंतर-कॉलेज चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल की अध्यक्षता में किया गया।

प्रतियोगिता में कुल 8 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तान्या जसरोटिया ने प्रथम, श्रद्धा शर्मा ने द्वितीय तथा तेजस्वनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में प्रो. रूपिंदर कौर, प्रो. राकेश शर्मा और डॉ. आर.के. मन्हास शामिल रहे। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों में रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story