जम्मू के वृद्ध आश्रम में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का दौरा
जम्मू,, 20 जून (हि.स.)।
केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, जम्मू के एक प्रतिनिधिमंडल ने अम्फल्ला स्थित वृद्ध आश्रम का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व डीजीपी एवं एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप खुडडा ने किया। इस दौरान आश्रम प्रबंधन ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में आश्रम की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रस्तुति भी दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने निवासियों से संवाद कर आश्रम के स्वच्छ और संवेदनशील वातावरण की सराहना की।
इस अवसर पर पूर्व डीजीपी अशोक भान ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन द्वारा 11,000 की सहायता राशि और व्यक्तिगत रूप से 5,000 का योगदान भी दिया गया। आश्रम प्रबंधन ने अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

