कई जन प्रतिनिधियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जन महत्व के विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 22 अगस्त (हि.स.)। कई जन प्रतिनिधियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने राबीता कार्यालय में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और जन महत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

राज्यसभा सांसद चौधरी मोहम्मद रमजान और गुरविंदर सिंह ओबेरॉय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जन महत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कोकरनाग से विधायक जफर अली खटाना और सुरनकोट से विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दों और मामलों से अवगत कराया। फेडरेशन चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज, कश्मीर (एफसीआईसी) के अध्यक्ष शाहिद कामिली, एफसीआईके के पूर्व अध्यक्ष शकील कलंदर और एफसीआईके के महासचिव अफक अहमद ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित प्रमुख मुद्दों को उठाया और स्थानीय उत्पादन को मजबूत करने, उद्यमों को समर्थन देने और जम्मू-कश्मीर में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की। कई अन्य व्यक्तियों और प्रतिनिधिमंडलों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें विभिन्न मुद्दों और शिकायतों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों और प्रतिनिधियों की बात सुनी और बैठकों के दौरान उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story