एसओ-12 सूची जारी होने पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने सरकार का जताया आभार
जम्मू,, 06 अगस्त (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने एसओ-12 स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी करने पर सरकार का आभार व्यक्त किया है। खिलाड़ियों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, युवा सेवा एवं खेल मंत्री सतीश शर्मा, आयुक्त/सचिव युवा सेवा एवं खेल डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी जेके स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुज़हत गुल सहित सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया। खिलाड़ियों ने इसे पारदर्शिता और खिलाड़ियों के हित में अहम कदम बताते हुए सरकार से अनुरोध किया कि शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी कर एसओ-12 स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत नियुक्ति आदेश भी शीघ्र जारी किए जाएं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

