उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने सरकार और एलजी प्रशासन का जताया आभार
जम्मू,, 29 जून (हि.स.)।
जम्मू में प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने खेल कोटे के तहत लंबे समय से लंबित नियुक्तियों को पूरा किए जाने पर जम्मू-कश्मीर सरकार और उपराज्यपाल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों ने कहा कि प्रशासन के प्रयासों से पिछले 15 वर्षों से लंबित 223 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता साफ हुआ है जिससे खिलाड़ियों में नई उम्मीद जगी है।
खिलाड़ियों ने कहा कि यह फैसला खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा प्रोत्साहन है और इससे युवाओं का खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो खिलाड़ी अभी भी नियुक्ति से वंचित हैं, उनके मामलों पर भी सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें न्याय दिलाएगी।
खिलाड़ियों ने सरकार से खेलों के विकास और खिलाड़ियों के हितों के लिए भविष्य में भी इसी तरह के कदम उठाने की अपील की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

