जोजिला टनल का 59 फीसदी काम पूरा, 2027–28 तक पूर्ण होने की उम्मीद
जम्मू,, 05 फ़रवरी (हि.स.)।
आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2025–26 के अनुसार जम्मू-कश्मीर में ऑल वेदर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए चल रही प्रमुख सुरंग परियोजनाओं में लगातार प्रगति हो रही है। 13.15 किलोमीटर लंबी जोजिला टनल का लगभग 59 प्रतिशत भौतिक कार्य पूरा हो चुका है और इसके 2027–28 तक पूर्ण होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक यह परियोजनाएं प्रधानमंत्री विकास पैकेज (PMDP) और राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं के तहत बनाई जा रही हैं। सर्वे में बताया गया कि गांदरबल जिले के गगनगीर के पास 6.5 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग (जेड-मोर) टनल जुलाई 2024 में 2,379 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हो चुकी है, जिससे श्रीनगर-लेह मार्ग को सालभर जोड़े रखने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा पंथाल–मगरकोट, दिगडोल–खूनी नाला, जम्मू रिंग रोड, बिंबर गली और सुंगल टनल विभिन्न चरणों में निर्माणाधीन हैं, जबकि कुंडी और नौशेरा टनल पूरी हो चुकी हैं। सर्वे के अनुसार इन परियोजनाओं से जम्मू-कश्मीर की आर्थिक और रणनीतिक मजबूती को बल मिलेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

