युवा राजपूत सभा ने प्रीपेड बिजली मीटरों पर सवाल उठाए

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 30 मई (हि.स.)।

युवा राजपूत सभा के मुख्य प्रवक्ता विशाल सिंह ने पत्रकार वार्ता कर जम्मू में प्रस्तावित प्रीपेड बिजली मीटरों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रीपेड मीटर लगाए जाने की तैयारी की जा रही है जिससे आम उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ रही है। विशाल सिंह ने कहा कि युवा राजपूत सभा ने पहले भी लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट मीटरों का विरोध किया था। उनका आरोप है कि जम्मू-कश्मीर बिजली उत्पादन करने वाला क्षेत्र होने के बावजूद लोगों को पर्याप्त बिजली सुविधा नहीं मिल रही जबकि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार को पहले बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करना चाहिए और उसके बाद नई योजनाओं को लागू करने पर विचार करना चाहिए। सभा ने सरकार से जनता की चिंताओं को गंभीरता से लेने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story