नवाचार से उद्यमिता तक का सफर-जीडीसी हीरानगर में युवाओं ने हैकाथॉन में दिखाए हुनर

WhatsApp Channel Join Now
नवाचार से उद्यमिता तक का सफर-जीडीसी हीरानगर में युवाओं ने हैकाथॉन में दिखाए हुनर


नवाचार से उद्यमिता तक का सफर-जीडीसी हीरानगर में युवाओं ने हैकाथॉन में दिखाए हुनर


हीरानगर, 27 नवंबर (हि.स.)। राजकीय जीएलडीएम डिग्री कॉलेज हीरानगर में शुक्रवार को सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन जम्मू की पहल पर बायोनेस्ट बायोइन्क्यूबेशन सेंटर, इंडस्ट्रियल बायोटेक पार्क घाटी कठुआ के सहयोग से ‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं को सशक्त बनाने’ विषय पर हैकाथॉन आयोजित किया गया। कॉलेज की संस्थागत नवाचार परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नवाचार, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देना था।

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना के संरक्षण तथा संस्थागत नवाचार परिषद की अध्यक्ष डॉ. अनुपमा अरोड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉ. दिव्या शर्मा और डॉ. ऐजाज अहमद मीर ने विद्यार्थियों को नए विचारों को व्यावसायिक उद्यम में बदलने, स्वरोजगार और स्टार्टअप की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजित हैकाथॉन प्रतियोगिता में छह विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने शवी को प्रथम, सिकंद को द्वितीय तथा सुहानी शर्मा को तृतीय स्थान प्रदान किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने विद्यार्थियों को पारंपरिक रोजगार विकल्पों से आगे बढ़कर नए कौशल अपनाने और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story