जीडीसी मढ़हीन में एनएसएस यूनिट द्वारा योग सत्र आयोजित, छात्रों को स्वस्थ जीवन का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी मढ़हीन में एनएसएस यूनिट द्वारा योग सत्र आयोजित, छात्रों को स्वस्थ जीवन का संदेश


कठुआ, 30 मार्च (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मढ़हीन की एनएसएस यूनिट द्वारा रविवार को योग सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और वंदे मातरम् के सम्मान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अनुपमा गुप्ता ने एनएसएस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि योग हमारे दैनिक जीवन में तनाव और कार्य दबाव को कम करने में बेहद लाभकारी है। उन्होंने छात्रों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इससे समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। योग सत्र के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने विभिन्न योगासन प्रस्तुत किए, जिनसे उपस्थित प्रतिभागियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अरुण देव सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के अन्य प्राध्यापक भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story