हर घर तिरंगा के रंग में रंगा योग, जीएमसी कठुआ में गूंजा वंदे मातरम का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
हर घर तिरंगा के रंग में रंगा योग, जीएमसी कठुआ में गूंजा वंदे मातरम का संदेश


कठुआ, 14 अगस्त (हि.स.)। हर घर तिरंगा और वंदे मातरम-150 अभियान के तहत आयुष यूनिट जीएमसी कठुआ की ओर से शुक्रवार को योग सत्र आयोजित किया गया। सत्र में करीब 35 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

निदेशक आयुष डॉ. अजय कुमार टिक्कू के निर्देश तथा जिला आयुष अधिकारी कठुआ डॉ. राकेश कुमार की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में जीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी पंकज कुमार जेकेएएस सहित मंत्रीस्तरीय स्टाफ और फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। पंकज कुमार ने हर घर तिरंगा और वंदे मातरम 150 अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अभियानों में भाग लेने की अपील की। उन्होंने नियमित योग को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। योग प्रशिक्षक रोमी कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगाभ्यास करवाए। सत्र में आयुष यूनिट के डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. माधवी गुप्ता, आशा रानी और सुरेश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story