33 केवी महानपुर-बसोहली लाइन पर कार्य, 30 सितंबर को 6 घंटे बिजली रहेगी बंद

WhatsApp Channel Join Now
33 केवी महानपुर-बसोहली लाइन पर कार्य, 30 सितंबर को 6 घंटे बिजली रहेगी बंद


बसोहली, 29 सितंबर (हि.स.)। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से 33 केवी महानपुर-बसोहली लाइन पर आवश्यक रखरखाव एवं विद्युत कार्य के चलते 30 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

मुख्य अभियंता (वितरण) जेपीडीसीएल जम्मू की ओर से जारी शटडाउन आदेश के अनुसार इस दौरान लाइन पर पोल लगाने तथा कंडक्टर बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते बसोहली, मेरथा, नगरी, समन, जंद्रोटा, भूूंड, माश्का, संशार, डुग्गन, बनी, भंडार, चलोग, डग्गर तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जेपीडीसीएल ने उपभोक्ताओं से शटडाउन अवधि के दौरान सहयोग करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से करने की अपील की है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित शटडाउन मौसम की स्थिति और विद्युत लाइनों एवं उपकरणों पर कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर निर्भर रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story