बारामूला के बोनियार में महिला ने 12 बोर राइफल से खुद को मारी गोली, मौत
May 4, 2026, 15:33 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
श्रीनगर, 04 मई (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के बोनियार के दुदरान इलाके में सोमवार को एक महिला ने 12 बोर राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
अधिकारियों ने बताया कि आज बोनियार में एक महिला ने 12 बोर राइफल से आत्महत्या कर ली। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले गई। इस बीच पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

