जम्मू में बच्छ दुआ पर महिलाओं ने की पारंपरिक पूजा-अर्चना
जम्मू,, 07 सितंबर (हि.स.)।
जम्मू में ‘बच्छ दुआ’ के अवसर पर महिलाओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर पारंपरिक पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने धार्मिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार पूजा कर अपने बेटों के स्वस्थ एवं सुखी जीवन के लिए प्रार्थना की।
बच्छ दुआ के अवसर पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति तथा अपने पुत्रों की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए।
महिलाओं ने कहा कि बच्छ दुआ उनके लिए आस्था और पारिवारिक भावनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिन वे अपने बेटों की दीर्घायु और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। पूजा-अर्चना के माध्यम से उन्होंने अपने परिवार की खुशहाली और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रार्थना की।
जम्मू में इस अवसर पर कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से धार्मिक परंपराओं का पालन किया जिससे क्षेत्र में उत्सव और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

