ई-रिक्शा की चपेट में आने से घायल हुई 50 वर्षीय महिला की एक दिन बाद मौत

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। श्रीनगर के निशात इलाके में इश्बेर चौक के पास एक ई-रिक्शा की चपेट में आने से घायल हुई 50 वर्षीय महिला की एक दिन बाद गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण संख्या जेके01बीई-5707 वाले एक ई-रिक्शा ने सोमवार शाम को निशात के इश्बेर चौक के पास एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां रात भर उसकी हालत गंभीर बनी रही। हालांकि मंगलवार सुबह चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

मृत महिला की पहचान शफीका बानो (50) के रूप में हुई जो मुश्ताक अहमद लोन की पत्नी और इश्बेर निशात की निवासी थीं। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story