जम्मू में महिला सामाजिक कार्यकर्ता नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 04 जून (हि.स.)।

जम्मू में आज विभिन्न महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नेशनल कॉन्फ्रेंस का दामन थामा। इस मौके पर उन्होंने पार्टी की समावेशी विकास और सामाजिक कल्याण की नीति पर विश्वास जताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

विजय लक्ष्मी दत्ता के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुईं महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे महिलाओं के नेतृत्व में बदलाव और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में काम करना चाहती हैं। नेताओं ने इस पहल को लोकतांत्रिक भागीदारी और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में कहा गया कि पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है, जिसमें महिलाओं की भूमिका को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story