बारी ब्राह्मणा जम्मू में महिला की हत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका
May 18, 2026, 15:45 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू, 18 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के बारी ब्राह्मणा के निचले करथोली इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर दी गई।
एक पुलिस अधिकारी ने मृतक की पहचान लोअर कार्थोली, वार्ड नंबर 7 कृष्णा नगर, बड़ी ब्राह्मणा निवासी अजय सिंह की पत्नी अन्नू सिंह के रूप में की।
शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि महिला की हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद हो सकता है जो दो बच्चों की मां थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और वे सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

