नानक नगर में पति ने पत्नी की हत्या की

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 28 मई (हि.स.)।

जम्मू के नानक नगर इलाके में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां आरती नामक महिला की उसके पति कमलेश ने गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मृतका आरती अपने पीछे दो बच्चों, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story