नूरबाग में लगी आग से बचने के लिए महिला खिड़की से कूदी, मौत

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 11 अक्टूबर (हि.स.)।

रविवार को श्रीनगर के नूरबाग इलाके के जहांगीर मोहल्ला में एक तीन मंज़िला रिहायशी घर में लगी आग से बचने की कोशिश में खिड़की से कूदने के बाद एक महिला की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि जब आग लगी तो महिला अपने घर की तीसरी मंज़िल पर थी। उन्होंने बताया कि आग से बचने के लिए वह खिड़की से कूदी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान नूरबाग श्रीनगर की रहने वाली हलीमा शेख पत्नी गुलज़ार अहमद के तौर पर हुई।

अस्पताल के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। इस बीच मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story