तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से महिला की मौत, कठुआ में दर्दनाक हादसा
कठुआ, 14 जून (हि.स.)। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालीबाड़ी के समीप रॉयल रेजिडेंसी होटल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शोभा देवी पत्नी शाम लाल निवासी पटेल नगर कठुआ के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभा देवी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे फुटपाथ पर जा रही थीं तभी एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने महिला को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

