सप्ताहभर चली अंतर-विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का समापन, 1820 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न खेलों में स्कूलों ने जीते खिताब

WhatsApp Channel Join Now
सप्ताहभर चली अंतर-विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का समापन, 1820 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न खेलों में स्कूलों ने जीते खिताब


जम्मू, 16 मई (हि.स.)। युवा सेवा एवं खेल विभाग, ज़ोन अखनूर द्वारा आयोजित सप्ताहभर चली अंतर-विद्यालयी ज़ोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं एवं ट्रायल आज इंडोर स्टेडियम अखनूर में संपन्न हो गईं। प्रतियोगिताओं का आयोजन डीवाईएसएसओ जम्मू सुखदेव राज शर्मा के मार्गदर्शन तथा ज़ेडपीईओ अखनूर अशोक कुमार की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के लड़के एवं लड़कियों ने वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, शतरंज, योग, टेबल टेनिस, क्रिकेट, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल और कुश्ती जैसी खेल विधाओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ज़ोन अखनूर के सरकारी एवं निजी स्कूलों के लगभग 1820 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह के दौरान ज़ेडपीईओ अखनूर अशोक कुमार ने आयोजन समिति एवं तकनीकी समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

अंडर-14 लड़कों की कबड्डी में जीएमएस दस्काल ने जीएचएस सुनैल को हराया, जबकि खो-खो में जीएचएस सुनैल विजेता रहा। वॉलीबॉल में जीएचएस कोट गढ़ी ने बाजी मारी। अंडर-17 वर्ग में कबड्डी का खिताब जीएचएसएस नरारी बाला ने जीता, जबकि वॉलीबॉल में एपीएस अखनूर विजेता रहा। लड़कियों के मुकाबलों में अंडर-14 कबड्डी में जीएचएस मेरा मंद्रियां और खो-खो में जीएचएस सुनैल विजेता रहे। अंडर-17 कबड्डी में जीजीएचएसएस अखनूर तथा खो-खो में चंदर भागा एचएसएस ने जीत दर्ज की। वॉलीबॉल में एपीएस अखनूर ने दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। प्रतियोगिताओं में मैचों का संचालन जतिंदर सिंह, आशनक राज शर्मा, राहुल देव, शंभू दत्त, खादिम हुसैन, राजेश कुमार, गुरमुख सिंह, विजय कुमार, सुरम सिंह, सुषमा देवी और रिंकू कुमार ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story