जम्मू के छन्नी और सैनिक कॉलोनी में जलापूर्ति बाधित
जम्मू,, 28 जून (हि.स.)।
जम्मू के छन्नी और सैनिक कॉलोनी क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी क्योंकि बठिंडी एरिया, थांगर और डुंगियान क्षेत्र की राइजिंग मेन पाइपलाइन को एनएचआईडीसीएल द्वारा नरवाल क्षेत्र में किए गए कार्य के दौरान नुकसान पहुंचा है। पाइपलाइन की मरम्मत और बहाली का कार्य जारी है जिसके कारण इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित हुई है।
अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य को कल रात तक पूरा करने की योजना थी लेकिन लगातार बारिश के कारण काम में देरी हो गई। हालांकि एनएचआईडीसीएल की टीम मौके पर तैनात है और तेजी से बहाली कार्य में जुटी हुई है। उम्मीद है कि आज शाम तक जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक जल स्रोतों का उपयोग करें और मरम्मत कार्य पूरा होने तक सहयोग बनाए रखें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

