सीबीआई ने श्रीनगर नगर निगम के कर्मचारी को 10 हजार रुपये के रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार
श्रीनगर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के सफाकदल वार्ड अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सीबीआई ने वार्ड अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद 15 अक्टूबर को रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अधिकारी ने शिकायतकर्ता से उसके आवास पर चल रहे छोटे-मोटे जीर्णोद्धार कार्य को जारी रखने की अनुमति देने के बदले में 10 हजार रुपये की मांग की थी। इस सीबीआई ने 15 अक्टूबर को जाल बिछाया और वार्ड अधिकारी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। सीबीआई ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

