बसोहली में वॉकाथॉन का आयोजन, 153 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

WhatsApp Channel Join Now
बसोहली में वॉकाथॉन का आयोजन, 153 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग


बसोहली, 04 नवंबर (हि.स.)। युवा सेवा एवं खेल विभाग के जोन बसोहली की ओर से नवंबर माह के खेल गतिविधि कार्यक्रम के तहत बुधवार को वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 153 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर इंचार्ज रितु कपूर ने किया। उन्होंने वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विभागीय फील्ड स्टाफ भी मौजूद रहा। वॉकाथॉन का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ अनुशासन, राष्ट्रीय भावना, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ इस गतिविधि में हिस्सा लिया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने युवाओं को खेल गतिविधियों के साथ-साथ रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विभाग ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थियों के उत्साह और फील्ड स्टाफ के प्रयासों की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story