स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक


कठुआ, 03 जून (हि.स.)। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर की एनएसएस इकाई द्वारा डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने आसपास के गांवों में घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और स्वस्थ, नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जागरूक किया।

अभियान के दौरान युवाओं, महिलाओं व अन्य नागरिकों को नशे के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा पंपलेट व जागरूकता सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुपाली जसरोतिया के समन्वय में आयोजित हुआ। अंत में लोगों ने नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story