शहीदों की याद में गंगूचक में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज

WhatsApp Channel Join Now
शहीदों की याद में गंगूचक में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज


हीरानगर, 26 सितंबर (हि.स.)। हीरानगर के गंगूचक स्थित श्री द्वारकानाथ शास्त्री जी वॉलीबॉल ग्राउंड में शनिवार को दो दिवसीय शहीद जवान वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन गंगूचक वॉलीबॉल क्लब ने उपमंडल सिविल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन हीरानगर के सहयोग से किया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन एसडीएम हीरानगर फूलैल सिंह जेकेएएस और एसपी बॉर्डर बृजेश शर्मा जेकेपीएस ने किया। इस दौरान उन्होंने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। यह टूर्नामेंट शहीद बलविंदर सिंह, जसवंत सिंह, तारिक अहमद और जगवीर सिंह की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

अधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में इस तरह की खेल गतिविधियां युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, फिटनेस और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं। प्रशासन ने युवाओं को खेलों से जोड़ने वाली ऐसी पहलों को सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story