वर्चुअल लैब्स वर्कशॉप : एक सप्ताह तक विभिन्न विषयों में ऑनलाइन प्रयोगों से छात्रों को मिला व्यावहारिक ज्ञान

WhatsApp Channel Join Now
वर्चुअल लैब्स वर्कशॉप : एक सप्ताह तक विभिन्न विषयों में ऑनलाइन प्रयोगों से छात्रों को मिला व्यावहारिक ज्ञान


जम्मू, 23 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू के गवर्नमेंट गांधी मेमोरियल साइंस कॉलेज में वर्चुअल लैब नोडल सेंटर (नं. 205) के तहत आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से एक सप्ताह का बहु-विषयक वर्चुअल लैब्स वर्कशॉप आयोजित किया गया।

इस कार्यशाला में विभिन्न विज्ञान संकायों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जियोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स और कंप्यूटर एप्लीकेशंस जैसे विषयों को शामिल किया गया, जिससे छात्रों को वर्चुअल प्रयोगों और सिमुलेशन आधारित शिक्षण के माध्यम से व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिला।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रोमेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नोडल कोऑर्डिनेटर डॉ. पंकज गुप्ता की कुशल योजना और समन्वय से सभी सत्र सुचारू रूप से संपन्न हुए। विभिन्न विभागों के समन्वयकों ने अपने-अपने विषयों में छात्रों का मार्गदर्शन किया।

डॉ. नेहा शर्मा ने ईवीएस, डॉ. बी.पी. सिंह व प्रो. सुशील कुमार ने बॉटनी, डॉ. रोहित भारद्वाज ने जूलॉजी, जबकि डॉ. पंकज गुप्ता और प्रो. संजय कुमार ने केमिस्ट्री सत्रों का संचालन किया। फिजिक्स में डॉ. बलविंदर कौर, बायोटेक्नोलॉजी में प्रो. किरण बाला, डॉ. नेहा महाजन व गौरव गुप्ता, कंप्यूटर एप्लीकेशंस में प्रो. प्रीति गुप्ता, जियोलॉजी में डॉ. अर्जुन सिंह राठौर और इलेक्ट्रॉनिक्स में प्रो. देवी दास ने सत्र लिए।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story