मानसून से पहले सतर्कता जरूरी-जसरोटिया ने सरकार से ठोस तैयारी की मांग की

WhatsApp Channel Join Now
मानसून से पहले सतर्कता जरूरी-जसरोटिया ने सरकार से ठोस तैयारी की मांग की


कठुआ, 08 अप्रैल (हि.स.)। जसरोटा से भाजपा विधायक राजीव जसरोटिया ने आगामी मानसून को लेकर जम्मू-कश्मीर सरकार से समय रहते पुख्ता तैयारियां करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर साल भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, बाढ़, जलभराव और सड़क अवरुद्ध होने जैसी घटनाओं से जान-माल का नुकसान होता है, जिसे बेहतर योजना और समय पर कार्रवाई से रोका जा सकता है।

जसरोटिया ने जिला व ब्लॉक स्तर पर आकस्मिकता प्लान तैयार करने, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और राहत व बचाव उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने पीडब्लूडी, बीआरओ, आपदा प्रबंधन व स्वास्थ्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय की भी आवश्यकता बताई। उन्होंने रियल-टाइम अलर्ट सिस्टम, मौसम चेतावनी के प्रभावी प्रसार और जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। साथ ही मॉक ड्रिल और स्थानीय स्वयंसेवकों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय रहते उठाए गए कदम ही मानसून के दौरान बड़े नुकसान को टाल सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story