जीडीसी महानपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी महानपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह संपन्न


महानपुर, 02 नवंबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान ईमानदारी, पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के तहत 26 अक्टूबर को ऑनलाइन ई-प्लेज के माध्यम से कॉलेज के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर सत्यनिष्ठा की शपथ ली। वहीं 2 नवंबर को कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में सभी ने ईमानदारी और पारदर्शिता के मूल्यों को अपनाने तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में डॉ. सपना देवी ने किया। इस अवसर पर डॉ. मोहिंदर नाथ शर्मा, प्रो. बिंटी शर्मा, प्रो. गुरशीन कौर, प्रो. शिवानी, प्रो. हिलाल, प्रो. सोनिया राजपूत, प्रो. सोनिका, प्रो. निर्मल सिंह, प्रो. मीनाक्षी देवी और प्रो. नमिता सहित अन्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770900 Articles

Share this story