शेषनाग के पास अमरनाथ यात्रा मार्ग के विकास कार्यों का विहिप ने किया समर्थन, राजनीतिक हस्तक्षेप का विरोध

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 25 नवंबर (हि.स.)।

विश्व हिंदू परिषद जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा पहलगाम-शेषनाग-अमरनाथ यात्रा मार्ग के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और सुरक्षा कार्यों का पूर्ण समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ये कार्य लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए बेहद जरूरी हैं।

राजेश गुप्ता ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सहित कुछ राजनीतिक दलों पर पर्यावरण के नाम पर अमरनाथ यात्रा के विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमरनाथ एक पवित्र तीर्थस्थल है, पर्यटन स्थल नहीं। विहिप ने मांग की कि यात्रा मार्ग के विकास कार्य बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के जारी रहें और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही पहलगाम और बालटाल के दोनों पारंपरिक यात्रा मार्गों सहित संबंधित पर्वतीय क्षेत्र को श्री अमरनाथ जी यात्रा तीर्थ क्षेत्र घोषित कर श्राइन बोर्ड को सौंपने की मांग की गई।

विहिप ने यात्रा क्षेत्र के विकास, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए अलग से बजट आवंटित करने की भी मांग उठाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782993 Articles

Share this story